Contents

Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियाँ


Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियाँ : उपन्यास और कहानी दोनों में ही “कथा” तत्व विद्यमान होता है। अतः पूर्व में लोगों को यह लगता था की कहानी और उपन्यास में केवल आकार का ही भेद है किंतु यह धारणा भी गलत सिद्ध हो चुकी है। जैसे-जैसे कहानी का शिल्प विकसित होता गया वैसे-वैसे उपन्यास से वह अलग होता गया।

वास्तविकता यह है कि कहानी में जीवन के किसी एक अंग या संवेदना की अभिव्यक्ति होती है और उपन्यास में संपूर्ण जीवन का चित्रण किया जाता है । कहानी को पढ़ने वाले अन्य विधाओं की अपेक्षा अधिक मात्रा में है। इसी कारण पत्र-पत्रिकाओं में भी कहानियों की मांग सर्वाधिक पाई जाती है ।

पिछले 100 वर्षों में हिंदी कहानी ने आशातीत प्रगति की है। अन्य सभी विधाओं की तुलना में हिंदी कहानी में युगबोध की क्षमता अधिक है। कहानी का उद्देश्य ही कम से कम शब्दों में उसके प्रभाव को व्यक्त करना होता है ।

हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं कलाकार अज्ञेय के अनुसार कहानी एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र है। जिसके नीचे मानवीय अस्तित्व के दृश्य खुलते हैं। हिंदी कहानी का प्रारंभ 1900 के आसपास माना जाता है। इससे पहले कहानी जैसी कोई विधा अस्तित्व में नहीं थी और हिंदी की प्रथम कहानी कौन सी है यह भी विवाद का विषय है ।



Hindi Sahitya Ki Pratham Kahaniya | हिंदी साहित्य की प्रथम कहानियाँ

Hindi Sahitya Ki Pratham Kahaniya | हिंदी साहित्य की प्रथम कहानियाँ : निम्न कहानियों का प्रथम कहानियों में नाम लिया जा सकता है –

कहानियाँ कहानीकार
रानी केतकी की कहानीमुंशी इंशा अल्लाह खान
राजा भोज का सपनाशिवप्रसाद सितारे
हिंद इंदुमतीकिशोरी लाल गोस्वामी
दुलाईवाली बंग महिला
एक टोकरी भर मिट्टीमाधव राव सप्रे
11 वर्ष का समयआचार्य रामचंद्र शुक्ल

इनमें से आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने इंदुमती को हिंदी की प्रथम कहानी माना है I

और प्रथम दो कहानियों में कहानी कला के तत्व विद्यमान नहीं है। अतः हिंदी कहानी की श्रेणी में नहीं रखा जाता। इंदुमती को प्रथम कहानी माना जाता है। इसका प्रकाशन 1920 में सरस्वती पत्रिका में हुआ था।


Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियों का विकास क्रम :

Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियों का विकास क्रम को कथा सम्राट प्रेमचंद को केंद्र बिंदु मानकर करेंगे। इस प्रकार उसे चार भागों में विभक्त कर सकते हैं :

  1. प्रेमचंद पूर्व हिंदी कहानी
  2. प्रेमचंद युगीन हिंदी कहानी
  3. प्रेमचंदोत्तर हिंदी कहानी
  4. नई कहानी
  5. साठोत्तरी कहानी
  6. समकालीन कहानी

1. प्रेमचंद पूर्व हिंदी कहानी

माधव प्रसाद मिश्र

  • मन की चंचलता

लाला भगवान दीन

  • प्लेग की चुड़ैल

वृंदावनलाल वर्मा

  • राखी बंद भाई
  • नकली किला

विश्वभर नाथ शर्मा कौशिक

  • गल्प मंदिर
  • चित्रशाला
  • प्रेम प्रतिमा
  • मणि माला
  • कलोल
  • रक्षाबंधन
  • ताई
  • पगली

चंद्रधर शर्मा गुलेरी

  • उसने कहा था- 1915
  • सुखमय जीवन
  • बुद्धू का कांटा

2. प्रेमचंद युगीन कहानी

प्रेमचंद

  • सोजे वतन 1960
  • पंच परमेश्वर 1916
  • बलिदान
  • आत्माराम
  • सौत
  • बूढी काकी
  • हार की जीत
  • विचित्र होली
  • सवा सेर गेहूं
  • शतरंज के खिलाड़ी
  • कजाकी
  • सुजान भगत
  • पूस की रात
  • तावान
  • ठाकुर का कुआं
  • ईदगाह
  • नशा
  • बड़े भाई साहब
  • कफन

प्रेमचंद की लगभग 300 कहानियां है जो “मानसरोवर” के आठ खंडों में संकलित है।

जयशंकर प्रसाद

  • ग्राम -1911
  • छाया
  • प्रतिध्वनि
  • आकाशदीप
  • आंधी
  • इंद्रजाल
  • पुरस्कार
  • ममता
  • देवरथ
  • बेड़ी
  • महुआ
  • सालवती

पाण्डेय बेचन शर्मा “उग्र “

  • चिंगारियां
  • शैतान मंडली
  • इंद्रधनुष
  • बलात्कार
  • चॉकलेट
  • दोजख की आग
  • निर्लज्जा
  • उसकी मां


3. प्रेमचंदोत्तर कहानी

जैनेंद्र

  • फांसी -1929
  • वातायन
  • नीलम देश की राजकन्या
  • एक रात
  • दो चिड़िया
  • पाजेब
  • जय संधि
  • हत्या
  • अपना अपना भाग्य
  • बाहुबली
  • एक दिन
  • ग्रामोफोन का रिकॉर्ड
  • पत्नी
  • ध्रुव यात्रा
  • एक गौ
  • अविज्ञान

इलाचंद्र जोशी

  • धूपरेखा
  • दिवाली और होली
  • रोमांटिक छाया
  • आहुति
  • खंडहर की आत्माएं
  • डायरी के नीरस पृष्ठ
  • रोगी
  • परित्यकता
  • दुष्कर्मी
  • बदला

अज्ञेय

  • विपथगा
  • परंपरा
  • कोठरी की बात
  • कड़िया
  • रोज
  • गेंग्रीन
  • शरणार्थी
  • पठार का धीरज
  • हजामत का साबुन
  • खितीन बाबू
  • सांप
  • कलाकार की मुक्ति

इनकी सारी कहानियां “छोड़ा हुआ रास्ता” व “लोटती पगडंडियों” में संकलित है।

4. नई कहानी

1950 के बाद की कहानियों को नई कहानी का नाम दिया गया। पुरानी कहानियों से नई कहानी शिल्प भविष्य दोनों दृष्टि उसे अलग थी।

नई कहानी में शिल्प की विविधता भी है और विषय का भी नयापन लिए है।

कमलेश्वर की भी कहते हैं-

“पुरानी और नई कहानी के बीच बदलाव का बिंदु है – “नई वैचारिक दृष्टि” ।

नई कहानी में जीवन के यथार्थ को ईमानदारी के साथ चित्रित किया गया है।

राजेंद्र यादव

  • प्रतिहिंसा
  • देवताओं की मूर्तियां
  • जहां लक्ष्मी कैद है
  • अभिमन्यु की आत्महत्या
  • छोटे-छोटे ताजमहल
  • टूटना
  • प्रतीक्षा
  • लंच टाइम
  • एक कमजोर लड़की
  • रोशनी कहां है

मोहन राकेश

(कहानी संग्रह)

  • इंसान के खंडहर
  • नए बादल
  • जानवर और जानवर
  • एक और जिंदगी
  • फौलाद का आकाश
  • आज के साए
  • मिले-जुले चेहरे

(कहानियां)

  • मलबे का मालिक
  • मिस पाल
  • जख्म
  • अपरिचित आर्द्रा
  • सेफ्टीपिन

कमलेश्वर

  • राजा निरबंसिया
  • कस्बे का आदमी
  • खोई हुई दिशाएं
  • मांस का दरिया
  • बयान
  • आजादी मुबारक

फणीश्वर नाथ रेणु

  • ठुमरी
  • आदिम रात्रि की महक
  • अग्नि खोर
  • रसप्रिया पंचलाइट
  • तीसरी कसम
  • उर्फ मारे गए गुलफाम

मार्कण्डेय

  • पान फूल
  • पत्थर और परछाइयां
  • महुए का पेड़
  • हंजा जाई अकेला
  • भूदान
  • माही

निर्मल वर्मा

  • परिंदे
  • जलती झाड़ी
  • कव्वे और काला पानी
  • लंदन की रात
  • कुत्ते की मौत

शिवप्रसाद सिंह

  • आर पार की माला
  • कर्मनाशा की हार
  • इन्हें भी इंतजार है
  • मुर्दा सराय
  • भेड़िए
  • नन्हीं

उषा प्रियंवदा

  • जिंदगी और गुलाब के फूल
  • फिर बसंत आ गया
  • एक कोई दूसरा
  • कितना बड़ा झूठ

कृष्णा सोबती

  • मित्रों मरजानी
  • बादलों के घेरे
  • सिक्का बदल गया

अमरकांत

  • हत्यारे
  • जिंदगी और जोंक
  • दोपहर का भोजन
  • डिप्टी कलेक्टर
  • लोक-परलोक

शेखर जोशी

  • दाज्यू
  • कोसी का घटवार
  • बदबू


5. साठोत्तरी कहानी

ज्ञानरंजन

  • फेंस के इधर उधर

रवींद्र कालिया

  • 9 साल छोटी पत्नी
  • काला रजिस्टर
  • गरीबी हटाओ

महेंद्र भल्ला

  • एक पति के नोट्स

ममता कालिया

  • एक पत्नी के नोट्स

काशीनाथ सिंह

  • आदमीनामा
  • सदी का सबसे बड़ा आदमी

6. समकालीन कहानी

उदय प्रकाश

  • पीली छतरी वाली लड़की
  • तिरछी
  • डिबिया
  • वारेन हेस्टिंग्स का सांड
  • पाल गोमरा का स्कूटर टेप्टूँ

संजीव

  • 30 साल का सफरनामा
  • प्रेत मुक्ति
  • दुनिया की सबसे हसीन औरत
  • ब्लैक होल

संजय

  • कामरेड का कोट
  • नंगा

अब्दुल बिस्मिल्लाह

  • सुलह

विवेकी राय

  • कालातीत
  • सर्कस

महिप सिंह

  • सुबह के फूल

गिरिराज किशोर

  • पेपरवेट
  • शहर-दर-शहर

दूधनाथ सिंह

  • सपाट चेहरे वाला आदमी
  • रीछ
  • धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र

ममता कालिया

  • छुटकारा सीट नंबर 6
  • एक अदद औरत
  • उसका यौवन
  • मुखौटा
  • निर्मोही

मृदुला गर्ग

  • कितनी कैदे
  • टुकड़ा-टुकड़ा आदमी
  • डिफोडिल जल रहे हैं ग्लेशियर से
  • विनाश दूत
  • बेनकाब

चित्रा मुद्गल

  • जहर ठहरा हुआ
  • लाक्षागृह
  • अपनी वापसी
  • जगदंबा बाबू गांव आ रहे हैं
  • जिनावर

कृष्णा सोबती

  • मित्रो मरजानी
  • बादलों के घेरे
  • सिक्का बदल गया

सूर्यबाला

  • सांझ बाली

नमिता सिंह

  • नीलगाय की आंखें

मैत्रेयी पुष्पा

  • लालमुनियाँ

मंजुल भगत

  • बूंद

वीरेंद्र मेहंदी रत्ता

  • डायलिसिस

ये भी अच्छे से जानिए :


एक गुजारिश :

दोस्तों ! आशा करते है कि आपको Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियाँ के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी I यदि आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके अवश्य बतायें I हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे I

नोट्स अच्छे लगे हो तो अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले I नोट्स पढ़ने और हमारी वेबसाइट पर बने रहने के लिए आपका धन्यवाद..!


1 thought on “Hindi Sahitya Ki Kahaniya | हिंदी साहित्य की कहानियाँ”

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock
error: Content is protected !!